फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा एलान, अमृतसर हादसे का शिकार हुए 7 परिवारों को देंगे 8-8 हजार रुपये

Wed, 21 Nov 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अमृतसर रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को लेकर पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा एलान किया है। सिद्धू सात लोगों के परिजनों की आर्थिक मदद करेंगे। इसके लिए वह अपने वेतन से हर महीने आठ हजार रुपये प्रत्येक परिवार को देंगे। सिद्धू ने बताया कि इन परिवारों में कोई कमाने वाला नहीं है। बाकी परिवारों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक वेतन मिल रहा है तब तक वो इन लोगों की मदद करेंगे। 

विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों को नौकरी मिल जाएगी। हालांकि इन सात परिवार के लोग ज्यादातर बुजुर्ग हैं। वो नौकरी के लिए अक्षम हैं। ऐसे में मैं अपने वेतन से आठ हजार रुपये प्रत्येक परिवार को देने का फैसला लिया है। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले साल लुधियाना में हुए अग्निकांड मारे गए 9 फायर कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। बता दें कि पिछले साल लुधियाना में एक फैक्ट्री में आग लग गई थी। बहुमंजिला इमारत गिरने से आग बुझाने पहुंचे नौ कर्मचारी हादसे का शिकार हुए गए और उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

वहीं सिद्धू ने कहा कि अमृतसर रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी देने का काम 10 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। अमृतसर के निरंकारी भवन में हुए बम धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों को भी नौकरी दी जाएगी। इस बात का ऐलान नवजोत सिंह सिद्धू ने किया। बता दें कि दशहरा के दिन अमृतसर के जौड़ा फाटक के पास भीषण रेल हादसा हुआ था। जौड़ा फाटक के पास रावण दहन का कार्यक्रम देख रहे लोगों एक तेज रफ्तार ट्रेन कुचलती चली गई थी। हादसे में 59 लोगों की जान चली गई थी और 70 से अधिक लोग घायल हुए थे। 

लाशों पर सियासत कर रहे हैं सुखबीर
 निकायमंत्री नवजोत सिद्धू ने अमृतसर ग्रेनेड हमले में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराने पर शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुखबीर लाशों पर सियासत कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता। इस समय एक-दूसरे पर उंगली उठाने के बजाय आतंक के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

 उन्होंने आरोप लगाया कि बादलों ने हमेशा हादसों से सियासी फायदा लेने की कोशिश की। गुरदासपुर, पठानकोट आतंकी हमले, नाभा जेल ब्रेक, टारगेट किलिंग, शिंगार बम ब्लास्ट के समय सुखबीर कुछ नहीं बोले। गौरतलब है कि सुखबीर ने एक दिन पहले आरोप लगाया था कि सीएम द्वारा गर्मख्यालियों को सरपरस्ती देने के चलते ही अमृतसर हमला हुआ है। सिद्धू ने कहा कि हमले और ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को निकाय विभाग में नौकरी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें