कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर उन्हें राज्य की अनिश्चित वित्तीय स्थिति और बिगड़ती कानून व्यवस्था व सरकार में जवाबदेही का पूर्ण अभाव के मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से इन मामलों में हस्तक्षेप की मांग करते हुए सरकार को निर्देश जारी करने का आग्रह किया।
#WATCH | Chandigarh: Congress leader Navjot Singh Sidhu says, "Look at the situation of electricity. Punjab is buying electricity worth Rs.30,000 crore on an average of Rs.12 per unit. It is Rs. 2.5 or 3 per unit in the market... And in the peak season, Punjab is buying… pic.twitter.com/dUapo6OBPx
राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा कि वह व्यक्ति जो पिछली सरकारों को 'अली बाबा 40 चोर' के रूप में संदर्भित करता था, अब दृढ़ता से उसी सिस्टम के 'अली बाबा' के रूप में काम कर रहा है। सिद्धू ने कहा कि बिजली की स्थिति देखिए। पंजाब 30,000 करोड़ रुपये की बिजली औसतन 12 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से खरीद रहा है। बाजार में यह 2.5 या 3 रुपये प्रति यूनिट है और पीक सीजन में पंजाब 19 या 21 रुपये में बिजली खरीद रहा है।
सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि आप सत्ता में आते ही पीपीए (पावर परचेज एग्रीमेंट) रद्द कर देगी लेकिन इस साल फिर से पीएसपीएल 5000 करोड़ रुपये के घाटे में है। उन्होंने कहा कि यह एक चरमराती हुई शासकीय व्यवस्था है। यह और चरमरा जाएगी और वित्तीय आपातकाल लगना तय है। सिद्धू ने कहा कि वह (भगवंत मान) अखबार और विज्ञापन के सीएम हैं और कुछ नहीं।
सिद्धू ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश के खजाने को नुकसान पहुंचा रहे 'लूट माफिया' से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब के साथ घोर विश्वासघात कर रही है और इस सरकार की लूट और लालच के कारण उत्पाद शुल्क और रेत निगम को अपने वादे से पीछे हटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंकड़े साफ तौर पर आम आदमी पार्टी के घोर भ्रष्टाचार को दर्शाते हैं।