फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ बाजवा को गले क्यों लगाया, खुद किया खुलासा बोले...

Mon, 20 Aug 2018 05:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर बाजवा को गले लगाने पर नवजोत सिद्धू ने सफाई देते हुए बड़ा खुलासा किया। वाघा बॉर्डर पर रविवार दोपहर बाद तीन बजे मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाजवा मेरे पास आए थे।
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि वे एक ही संस्कृति से जुड़े हैं, वे लोग करतारपुर सीमा पर स्थित गुरु नानक देव गुरुद्वारे को 550वें प्रकाश पर्व पर खोलेंगे। सिद्धू ने कहा कि मैं क्या कर सकता था। उनके लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और हो ही नहीं हो सकती। वह 40 साल से करतारपुर के रास्ते की मांग कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने गर्मजोशी से उन्हें गले लगाया। इस योजना पर कोई अमल हो सके, इस बात पर दोनों देशों की सरकारों को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने इसके लिए इमरान से भी आग्रह किया है।

अतिथि प्यार दिखाता हो तो कोई अपराध तो नहीं
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पाक जाकर वह बहुत खुश हैं। क्योंकि जितना प्यार पाकिस्तान के लोगों ने उनको दिया है, वह बयां नहीं कर सकते है। विरोध कर रहे लोगोें पर उन्होंने कहा कि सच जानके बाद ही कोई प्रतिक्रिया देनी चाहिए। किसी मेजबान के गले लगकर अतिथि प्यार दिखाता हो तो यह कोई अपराध तो नहीं। सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से खुशगवार माहौल में मुलाकात हुई। उन्हें भारत की भावनाओं से अवगत करवाया गया। पाकिस्तान से हमारे अच्छे संबंधों की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सिद्धू को पार्टी से निकालने की मांग

NAVJOT SINGH SIDDHU
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी से निकाला जाए। इस मामले में वह देश से माफी मांगें। वह जबरदस्ती इमरान खान से न्योता लेकर शोहरत हासिल करने और सुर्खियां बटोरने पाकिस्तान गए।

इमरान खान ने पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और कपिल देव को भी बुलाया था, लेकिन इन देशभक्तों ने कोई न कोई बहाना लगाकर वहां जाने से मना कर दिया। लेकिन नवजोत सिद्धू को न्योता नहीं आने पर भी उन्होंने इमरान खान को फोन कर बधाई दी और उनसे जबरदस्ती न्योता लिया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने पाक आर्मी चीफ के गले मिलने के मामले को 125 करोड़ देशवासियों, सैनिकों, शहीदों का अपमान बताया।

वाघा बॉर्डर पर सिद्धू का विरोध, दूसरे रास्ते से निकाला
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए 15 दिन के वीजा पर पाकिस्तान गए थे। सिद्धू रविवार को शाम 3 बजे वाघा बॉर्डर पर पहुंचे तो सिख जत्थेबंदियों ने काली झंडियां दिखाकर उनका विरोध किया। मुश्किल से सुरक्षा फोर्स ने सिद्धू को दूसरे रास्ते से निकाला। वाघा बॉर्डर पर काली झंडियां लेकर सिद्धू का विरोध करने पहुंचे कमलप्रीत सिंह काकी ने बताया कि सिद्धू ने पाकिस्तान में आर्मी जनरल बाजवा को गले लगाया, यह उनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है। क्योंकि उस व्यक्ति ने हमारे देश के कई जवानों को शहीद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें