नवजोत सिद्धू ने कहा कि कोई भी पंजाब मॉडल में से कोई भी अच्छी बात उठा सकता है, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैंने इसे पहले ही पार्टी को सौंप दिया है लेकिन चरणजीत चन्नी के पास इसे लागू करने की शक्ति है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब के सीएम बनने की रेस में चरणजीत चन्नी से पिछड़े नवजोत सिद्धू ने कहा है कि उन्होंने पंजाब मॉडल पूरे राज्य के लिए साझा किया है। इस पर उनका कोई कॉपीराइट नहीं है। वे लोगों का कल्याण सुनिश्चित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी इसमें से कोई भी अच्छी बात उठा सकता है, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैंने इसे पहले ही पार्टी को सौंप दिया है लेकिन चरणजीत चन्नी के पास इसे लागू करने की शक्ति है।