फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू ने बनाई नई पार्टी! सोशल मीडिया पर हुआ ऐलान

Sat, 03 Sep 2016 09:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
'आप' में शामिल होने की अटकलों के बीच नवजोत सिद्धू ने कहीं नई पार्टी तो नहीं बना ली। परगट सिंह के फेसबुक पेज पर डाली तस्वीर तो यही इशारा करती है।
विज्ञापन


तस्वीर में नवजोत सिद्धू के साथ शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से सस्पेंड विधायक परगट सिंह, सिमरनजीत बैंस खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर पर लिखा है, 'आवाज-ए-पंजाब। जांचे, परखे और हर कसौटी पर खरे।'

तस्वीर में लिखा है, 'आस और विश्वास की राजनीति के लिए हम एक हैं। हमारी जंग उन ताकतों के खिलाफ, जिन्होंने पंजाब को बर्बाद किया।' हालांकि नवजोत सिद्धू की ओर से नई पार्टी बनाने के बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, चर्चा चल रही थी कि अगर नवजोत सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सहमति नहीं बनी तो वे अलग पार्टी बनाने पर विचार कर सकते हैं। संभावना जताई जा रही थी कि इस पार्टी में सभी राजनीतिक दलों से असंतुष्ट नेता शामिल हों सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई।

परगट बोले, क्यों पड़ी नया फ्रंट बनाने की जरूरत?

परगट सिंह ने फेसबुक पर अपलोड की फोटो - फोटो : फेसबुक
परगट सिंह ने नया फ्रंट बनाए जाने की पुष्टि की है और इसे बनाने का मकसद बताया है। परगट सिंह सभी बागी नेताओं को एक मंच पर लाने के लिए मुख्य रोल में हैं।

परगट सिंह पहले कह भी चुके हैं कि नवजोत सिद्धू पंजाब के लोगों को एक मजबूत और विश्वसनीय विकल्प देना चाहते हैं। इस वक्त इससे ज्यादा कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

गौरतलब है कि परगट सिंह के इससे पहले विधानसभा सेशन के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलें थीं, लेकिन आम आदमी पार्टी में सुच्चा सिंह को लेकर चल रही बगावत को देखते हुए परगट सिंह ने सभी बागी नेताओं को एक मंच पर लाने की पहल की।

परगट सिंह कहते हैं कि ये तो अभी शुरुआत है। इस दिशा में आगे बढ़ने की नीति पर विचार विमर्श किया जा चुका है। बहुत से विश्वसनीय लोग हमारे संपर्क में है, जल्दी ही उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शिअद के सस्पेंड नेता हैं परगट सिंह

परगट सिंह - फोटो : फाइल फोटो
जालंधर कैंट से विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने शिअद के आलाकमान पर प्रहार करते हुए कहा कि शिअद में चमचागिरी और दलालों की भरमार है। उन्होंने कहा कि जैसे ही खबर मिली मुझे शिअद से सस्पेंड कर दिया गया है तो यकीन मानिए कि मुझे दिल से खुशी हुई।

पार्टी व सरकार में जबरदस्त करप्शन है और जिस मिशन के लिए मैंने पार्टी को ज्वॉइन की थी, वह पूरा नहीं हो सका। परगट सिंह ने पार्टी से सस्पेंड होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 10 मुख्य मांगों को सरकार के आगे रखा था। उनकी इन मांगों पर सरकार ने कोई काम नहीं किया।

परगट सिंह ने कहा कि इससे पहले उन्होंने सोचा था कि वह राजनीति से किनारा कर लेंगे, लेकिन अब वह राजनीति की पारी जारी रखेंगे। किस पार्टी के साथ वह खेलेंगे, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। परगट सिंह ने कहा कि वह अभी विधायक हैं और वह इस्तीफा नहीं देंगे।

हाल में ठुकराया था सीपीएस का पद
कुछ समय पहले सरकार ने सात मुख्य संसदीय सचिव नियुक्त किए थे। इनमें परगट का भी नाम था। लेकिन परगट ने यह पद लेने से इंकार कर दिया था। इस संबंध में उन्होंने सीएम दफ्तर में एक पत्र भी दिया। उसके बाद से अकाली दल के साथ उनकी दूरियां बढ़ती गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें