फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु हो गए शुरु! करेंगे ताबड़तोड़ 70 रैलियां, कैप्टन भी रहेंगे साथ

Mon, 16 Jan 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में आने से पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को भारी बल मिला है। अब पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। सिद्धू अमृतसर के ईस्ट विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे, यह तय है।
विज्ञापन


हम दोनों में एक ही सीट लेने का निर्णय लिया है, हम उस बात पर अटल हैं। यह कहना है नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का। रविवार को सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने के बाद डॉ. सिद्धू मीडिया से बात कर रही थी। 

डॉ. सिद्धू ने कहा कि सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू गुरु नगरी पहुंच रहे हैं। वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद मीडिया से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धू केवल पूर्वी विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे। हालांकि आगे की रणनीति क्या होगी यह सिद्धू सोमवार को खुद बताएंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सिद्धू अमृतसर ईस्ट से ही चुनाव लड़ेंगे: डॉ. सिद्धू

नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ - फोटो : फाइल फोटो
डॉ. सिद्धू ने सिद्धू के जलालाबाद व लंबी से चुनाव लड़ने के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की, केवल इतना ही कहा कि जिस सीट से मैं जीती थी, उस सीट के जनता को बेहतर सुविधाएं व सहूलियत देने के लिए हम दोनों ने तय किया है कि हम उस क्षेत्र की आवाज बनेंगे। सिद्धू सोमवार को पूर्वी क्षेत्र में जनता से मिलने के लिए भी जा सकते हैं। नामांकन कब भरना है इस बारे में सिद्धू के गुरु नगरी लौटने के बाद ही तय होगा। 

उधर, भिाजपा से कांग्रेस में आने के बाद ईस्ट विधान सभा क्षेत्र में सिद्धू दंपति का भारी विरोध हो रहा है। यहां तक की डॉ. सिद्धू के सामने पिछला चुनाव लड़ रहे पूर्व मेयर सुनील दत्ती को कांग्रेस ने नार्थ से उतारा है, वहां पर भी भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह बार-बार कह रहे हैं कि कांग्रेस एकजुट है, हम पंजाब में बहुमत से सरकार बनाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें