फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः अब अश्लील गाने गाए तो झेलनी होगी कड़ी कार्रवाई, FIR दर्ज करने के निर्देश

Thu, 05 Apr 2018 10:08 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
विज्ञापन
पंजाब में अब अश्लील गीत गाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू ने यह ऐलान किया। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। मंत्री सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार अश्लील गानों पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत एक पंजाब सभ्याचार आयोग का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इसके प्रधान होंगे। यह आयोग अश्लील गीत गाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। कार्रवाई के तहत पहले नोटिस भेजकर समझाया जाएगा। अगर फिर भी अश्लील गाने गाए जाते हैं तो एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि पंजाब में लंबे समय से अश्लील गानों पर पाबंदी लगाने की मांग उठ रही है। हाईकोर्ट भी इस मामले को लेकर चिंता जाहिर कर चुका है। हाल ही में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में ऐसे गानों को लेकर जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें ऐसे गानों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार से जवाब मांगा था। जवाब में पंजाब सरकार की ओर से बताया गया कि वो ऊंची आवाज में चलाए जा रहे गानों पर समय सीमा की पाबंदी लगा सकते हैं, लेकिन अश्लील गानों पर पाबंदी लगाने का काम केंद्र सरकार ही कर सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें