फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के शामिल होते ही ‘कॉमेडी’ बनी कांग्रेस, ट्विटर पर लाफ्टर शो

Tue, 17 Jan 2017 01:20 PM IST
शिवानी अजय अरोड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन
पूर्व सांसद और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने जैसे ही 'हाथ' थामा, कांग्रेस कॉमेडी बन गई और ट्विटर पर लाफ्टर शो शुरू हो गया। रविवार को ट्विटर पर जैसे ही सिद्धू ने कांग्रेस ज्वॉइन करने की घोषणा की, लोगों ने ट्वीट्स की झड़ी लगा दी। नतीजा, एक समय नवजोत सिंह सिद्धू टॉप 5 में ट्रेंड करने लगे। खास बात यह रही कि अधिकतर लोगों ने इसे कॉमेडी की तरह ही लिया और इंडियन नेशनल कांग्रेस को ‘इंडियन नेशनल कॉमेडी’ बताया। 
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिद्धू ने राहुल गांधी के साथ तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की और कहा, ‘नई पारी की शुरुआत, फ्रंट फुट पर... पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी की जीत जरूरी है।’ बस इसके बाद सिद्धू को लेकर लोग एक के बाद कमेंट पोस्ट करने लगे। लोगों ने कमेंट्स किए कि कांग्रेस में कॉमेडी सभी कर लेते हैं बस एक जज की कमी थी। इसलिए सिद्धू को साथ ले लिया गया।

कुछ ने लिखा कि सियासत ऐसी चीज है जिसमें ‘पप्पू’ को भी पापा बना लिया जाता है। कुछ लोगों ने वीडियो पोस्ट कर हैरानी जताई कि सिद्धू अब राहुल गांधी का साथ कैसे दे सकते हैं। इस वीडियो में सिद्धू राहुल गांधी को कोसते हुए स्कूल जाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सर्च इंजन पर राहुल गांधी की भी निकल पड़ी

राहुल गांधी
सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही गूगल पर राहुल गांधी भी ट्रेंडी हो गए। हालात यह रहे कि रविवार दोपहर राहुल गांधी का सर्चिग ग्राफ 100 के स्केल पर जा पहुंचा। एक समय ऐसा था जब राहुल सिद्धू से भी कहीं आगे निकल गए।

गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, दोपहर 2.03 बजे राहुल और सिद्धू, दोनों को बराबर 62 लोगों ने सर्च किया। शाम होते-होते यह रेस बढ़ने लगी। 4.20 बजे राहुल का ग्राफ ऊपर उठा। 100 के स्केल पर उन्हें 98 और सिद्धू को 33 लोगों ने सर्च किया। इसके बाद 5.45 बजे राहुल 64 और सिद्धू 32 लोगों की पसंद रहे।

हालांकि छह बजने तक सिद्धू के ग्राफ ने रफ्तार पकड़ी और राहुल की अपेक्षा कहीं आगे निकल गए। इस दौरान सिद्धू के बारे में 32 ने अपडेट लिए जबकि राहुल की सर्चिंग जीरो रही। कुल मिलाकर, दोपहर दो से छह बजे तक राहुल को 100 के स्केल पर औसतन 31 और सिद्धू को 34 लोगों ने सर्च किया।
विज्ञापन

ट्विटर पर कांग्रेस और सिद्धू को लेकर अक्कड़-बक्कड़

twitter
कुछ समय से सिद्धू अक्कड़-बक्कड़ बंबे बो खेल रहे थे और आखिरकार उंगली कांग्रेस पर आ गई।
-ग्रेट माइंड्स कोट्स

पत्नी : कहां हो
सिद्धू : कॉमेडी शो में
पत्नी : कौन वाले में, कपिल वाले या राहुल गांधी वाले
- भारत दिल्लीवाला

सिद्धू को राहुल की रैली से दूर रहने को कहा गया है। कांग्रेस को डर है कि राहुल की हर बात के बाद सिद्धू ठोको ताली बोल सकते हैं।
- दुष्यंत शर्मा

पहले भाजपा मेरी मां थी अब 10 जनपथ वाली मेरी मां है।
- रघुराज सिंह

ठोको ताली के माहिर सिद्धू उस कांग्रेस में शामिल हो गए जिसे वो पानी पी-पीकर कोसते थे। अब देखो कब पार्टी से ताली बजवाते हैं।
- हरिओम अग्रवाल

अकेला जोकर(चना) भूकंप (भाड़) नहीं फोड़ता, इसलिए अब सिद्धू और राहुल मिलकर जोक मारेंगे।
- शुभम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें