फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: नवजोत सिद्धू की पत्नी ने जीती कैंसर से जंग, भावुक पोस्ट में लिखी दिल की बात

Sat, 04 Nov 2023 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का कैंसर स्टेज दो तक पहुंच गया था। उस समय नवजोत सिंह सिद्धू जेल में थे और डॉ. सिद्धू ने हिम्मत दिखाते हुए अपना ऑपरेशन कराया था। हालांकि रिहाई के बाद सिद्धू हमेशा हर कीमोथैरेपी में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।
विज्ञापन
अपनी पत्नी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने सात माह की लड़ाई के बाद कैंसर को हरा दिया है। जैसे ही उन्हें कैंसर मुक्त होने की टेस्ट रिपोर्ट मिली तो वह भावुक हो उठीं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि अब वह अपने शरीर के अंग दान कर सकेंगी।

विज्ञापन


डॉ. नवजोत कौर ने लिखा है कि वह बेहद खुश हैं कि उनके पीईटी स्कैन के अनुसार अब वह कैंसर मुक्त घोषित कर दी गई हैं। वह सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं कि वह भी अपने बाल दान कर सकेंगी। आगे लिखती हैं कि आइए लकड़ी बचाने के लिए बिजली शवदाह गृह को हां कहें।

गौरतलब है कि डॉ. सिद्धू का कैंसर स्टेज दो तक पहुंच गया था। उस समय नवजोत सिंह सिद्धू जेल में थे और डॉ. सिद्धू ने हिम्मत दिखाते हुए अपना ऑपरेशन कराया। रिहाई के बाद सिद्धू हमेशा हर कीमोथैरेपी में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें