फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत कौर सिद्धू बोलीं, मेरी शिकायतें दूर, भाजपा में रहूंगी

Wed, 06 Apr 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
navjot kaur - फोटो : navjot kaur
विज्ञापन
अप्रैल फूड डे के दिन फेसबुक पर भाजपा छोड़ने की घोषणा करने वाली पंजाब में पार्टी की मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू ने ‘ऑल इज वैल’ कहा है। नवजोत कौर अब भाजपा में ही रहेंगी। अमृतसर के सांसद और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने कहा कि उनकी शिकायतें दूर हो गई हैं और वह पार्टी में बनी रहेंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शीर्ष भाजपा नेताओं ने उन्हें मना लिया है।
विज्ञापन


नवजोत कौर और उनके पति पूर्व सांसद सिद्धू की भाजपा महासचिव (संगठन) रामलाल से बंद कमरे में मुलाकात हुई और मुद्दों को सुलझा लिया गया। नवजोत कौर ने कहा कि उनकी शिकायत उनके क्षेत्र अमृतसर के लोगों और उसके विकास से जुड़ी थीं। सूत्रों के अनुसार नवजोत कौर और उनके पति पार्टी में अपनी उपेक्षा किए जाने से नाराज थे। इन दोनों को भाजपा की सहयोगी अकाली दल से भी परेशानी थी। खबर थी कि साल 2014 में अरुण जेटली के लिए अमृतसर सीट छोड़े जाने से भी नवजोत सिद्धू नाराज थे। जेटली हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें