24 नवंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन
चंडीगढ़। हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से राष्ट्र स्तरीय हिंदी नाट्य उत्सव-2023 का आयोजन होगा। इसके लिए 24 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नाटक हिंदी भाषा में होना अनिवार्य है और इसकी अवधि कम से कम एक घंटा होनी चाहिए। आवेदन में नाटक का पूर्ण विवरण, जिसमें नाटक की विषय-वस्तु, निर्देशक के बारे में लेखक, नाटक की शैली और कुल कलाकारों की संख्या का उल्लेख किया गया हो। चयनित नाटकों की छंटनी होने के बाद उन्हें दूरभाष या ई-मेल पर सूचित किया जाएगा।