कलाग्राम में नेशनल क्राफ्ट मेले का आयोजन 22 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह मेला 31 जनवरी तक चलेगा। इस बार मेले की थीम नॉर्थ टू नॉर्थ ईस्ट रखी गई है।
इस मेले में कश्मीर से कोहिमा तक के आर्ट एंड कल्चर को दिखाया जाएगा। मेले में खाने पीने और क्राफ्ट के करीब 150 स्टाल लागए जाएंगे।
इस मेले के लिए नॉर्थ ईस्ट के कई कलाकारों को बुलाया गया है। हर साल ये मेला दिसंबर में लगता था, लेकिन इस बार प्रशासन इसे जनवरी में आयोजित करने जा रहा है। 2009 में इस मेले की शुरुआत हुई थी।