मनीमाजरा सातवें नेशनल क्राफ्ट मेले के दूसरे दिन शनिवार को पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने प्रस्तुती दी। उनके ओह मेरी लुक ते मरदी सी, मै ओदे लक ते मरदा सी गीत पर युवा जमकर झूमे।
इनमें युवतियां भी शामिल थीं। इसके बाद प्रिंस ने आज निकाली सरों दा फूल बनके, मै हाल देखले हीरा दे,तेरी खुशबू गाने पेश किए।
इस दौरान कलाग्राम विलुप्त हो रही पारंपरिक कला के प्रचार प्रसार के लिए घूम रहे बहुरुपियों संग लोगों ने जमकर सेल्फी ली। यह बहुरुपिये हनुमान और भगवान शिव की वेशभूषा में घूम रहे थे।
ठंड से दर्शकों में कमी
कड़के की ठंड का असर कलाग्राम में चल रहे मेले पर भी देखने को मिला। दिनभर चलने वाली ठंडी हवा के कारण शनिवार को भी मेले में कम लोग पहुंचे।
हालांकि आयोजकों को शनिवार को मेले में काफी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद थी। लेकिन ठंड के कारण लोग नहीं आए। अब व्यापारियों को छुट्टी के दिन रविवार को मेले में लोगों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।