पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के तत्वावधान में चंडीगढ़ ज्यूडिशियल अकादमी द्वारा महिलाओं के अधिकारों संबंधी एक राष्ट्रीय स्तर की सेमीनार 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
सेमीनार में सुप्रीम कोर्ट के जजों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी और अन्य प्रवक्ता हिस्सा लेंगे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक प्रवक्ता ने यहां जारी बयान में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सेमीनार का विषय ‘महिलाओं के अधिकार मानवीय अधिकार : भाषणों से असलीयत में तबदील करने में न्यायपालिका की भूमिका’ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस आर.एम. लोढा करेंगे। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और भारत के पूर्व सॉलीसीटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।