चंडीगढ़। दिव्यांगजनों के लिए किफायती तकनीकी समाधान विकसित करने को लेकर 3 दिसंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। शुक्रवार को सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ सचिवालय में वित्त सचिव दीप्रवा लाकड़ा और सामाजिक कल्याण सचिव हरप्रीत सिंह सूदन ने पोस्टर जारी किया। सम्मेलन सीआईटी, टेक्नोलॉजी इनेबलिंग सेंटर और पंजाब विश्वविद्यालय के समान अवसर प्रकोष्ठ के सहयोग से आयोजित होगा। ब्यूरो