सुखना लेक क्लब में पुनीत सागर अभियान का उद्धघाटन करनी पहुंचीं सांसद किरण खेर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
चंडीगढ़ के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत सुखना लेक पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत सभी एनसीसी कैडेट्स ने सिंगल यूज प्लास्टिक, रीसाइकिल प्लास्टिक अन्य कचरे को इकट्ठा किया और वहां मौजूद लोगों को अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए जागरूक किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ के एनसीसी निदेशालय (पीएचएचपी एंड सी) ने किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद किरण खेर ने किया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस अभियान में सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी एनसीसी कैडेट्स ने लेख पर तिरंगा हाथ में लेकर जागरूकता रैली निकाली।