जीएस चन्नी के निर्देशन में बुधवार शाम टैगोर थिएटर में नाटक ‘1857 की कहानी हरियाणा की जुबानी’ का मंचन होगा। यह नाटक 1857 के दौरान भारत और ब्रिटिश राज के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है।
इसे हरियाणा के लोक थिएटर आर्ट सांग के जरिए पेश किया जाएगा। यह नाटक शाम सात बजे से शुरू होगा, जिसके लिए एंट्री फ्री रखी गई है।