फिरोजपुर रेल मंडल ने पठानकोट-जोगिंदरनगर नैरोगेज रेल मार्ग पर विभाग ने दोपहर साढ़े 3:50 बजे से चलने वाली रेलगाड़ी का संचालन बंद कर दिया गया है।
इसके स्थान पर अब शाम 5:50 बजे से ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। पठानकोट रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर विक्रम देव शर्मा ने बताया कि विभाग ने हिमाचल से पठानकोट आने वाले दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत दोपहर 3:50 बजे से चलने वाली (52469) नंबर की ट्रेन का संचालन अब नए समय पर किया जाएगा।
विभाग की ओर से ट्रेन के संचालन का नया समय शाम 5:50 बजे कर दिया गया है। शाम 5:50 बजे से चलने वाली ट्रेन (52461)को शुरू कर दिया है। यह ट्रेन शाम 5:50 बजे से पठानकोट से चलकर रात 9:30 बजे ज्वालामुखी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा सुबह 4:35 बजे ज्वालामुखी स्टेशन से चलने के बाद यह ट्रेन सुबह 8:45 बजे पठानकोट पहुंचेंगी।