फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नारी शक्ति वंदन महिलाओं के सशक्तीकरण की मजबूत नींव- नायब सिंह सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 38-सी स्थित रानी लक्ष्मी बाई महिला भवन में बुधवार को स्त्री सामर्थ्य फाउंडेशन द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सीएम सैनी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों की मजबूत नींव है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और उज्ज्वला योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें