प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर आएंगे। यउनके आगमन का शेड्यूल तय है। तैयारियां भी शुरू हो गई है। दरअसल वे सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट में ईडब्ल्यूएस और 320 वन बेड रूम फ्लैट्स की चाबियां फ्लैट धारकों को सौंपने आ रहे हैं।
हाउसिंग बोर्ड के अनुसार अभी तक के शेडयूल के अनुसार सेक्टर-63 में उस दिन सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री आएंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों में हाउसिंग बोर्ड जुट गया है। सेक्टर-63 के प्रोजेक्ट के भीतर सड़कों की कारपेटिंग का काम चल रहा है।
इसी दिन 12.30 बजे प्रधानमंत्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले सुबह 10 बजे पीजीआई में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।
इस दौरान बोर्ड की ओर से प्रधानमंत्री को भविष्य में शुरू होने वाले हाउसिंग प्रोजेक्ट और मलोया में पुनर्वास योजना के तहत बनाए जा रहे फ्लैट्स के निर्माण की भी जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा चंडीगढ़ में टू और थ्री बेडरूम फ्लैट्स अक्तूबर माह में सौंपे जाएंगे, क्योंकि अभी यहां के घरों को बिजली कनेक्शन नहीं मिला है।
इतने फ्लैट्स है यहां पर
सेक्टर-63 में 2108 फ्लैट्स बनाए गए हैं। इनमें 328 थ्री रूम फ्लैट हैं। जबकि 864 टू बेडरूम और 540 वन बेडरूम के फ्लैट हैं। इनमे से 320 फ्लैटों की चाबियां प्रधानमंत्री द्वारा सौंपी जाएंगी।