पीएम नरेंद्र मोदी का 18 सितंबर का सोनीपत का प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया है। अब भविष्य की संभावनाओं के आधार पर प्रधानमंत्री का हरियाणा का आगे का कार्यक्रम बनेगा।
यह दौरा पंचायत चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के कारण स्थगित हुआ है। वहीं, 11 सितंबर को प्रधानमंत्री के चंडीगढ़ दौरे के लिए भीड़ जुटाने का जिम्मा हरियाणा भाजपा को सौंपा गया है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरियाणा भाजपा के नेताओं द्वारा लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा हाईकमान ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से विधायकों और संगठन के नेताओं को ढाई से तीन हजार व्यक्तियों को इस रैली में लाने के लिए कहा गया है।
खुद मुख्यमंत्री इन तैयारियों पर जिला स्तर की रिपोर्ट ले रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता वीर कुमार यादव समेत कई विधायकों ने मोदी की रैली को लेकर बुधवार को अपने-अपने हलकों में बैठकों का आयोजन किया।