फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा-जींद: मोदी ने खेला इमोशनल कार्ड

Sat, 11 Oct 2014 08:47 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, जींद/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जींद और सिरसा में आयोजित भाजपा की रैलियों में इमोशनल कार्ड खेला। जींद में जहां उन्होंने लोगों को कंडेला कांड की याद दिलाई, वहीं सिरसा में डबवाली अग्निकांड को कुरेदा।
विज्ञापन


उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के लाखों श्रद्धालुओं को अपने पक्ष में करने के लिए मंच से डेरे के सफाई अभियान की जमकर तारीफ की।

डेरे और भाजपा की इन दिनों बढ़ रही नजदीकियों का इस बात से भी पता चलता है कि सिरसा में जब मंच से मोदी ने डेरे की तारीफों के पुल बांधे तो भीड़ से ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का जोरदार नारा लगा। जींद में उन्होंने सभी खाप प्रतिनिधियों को नमन करके उन्हें अपने पक्ष में करने का प्रयास किया।

बिना कांच के ऐनक ने बनाया लोगों को अंधा : मोदी

धर्मस्थल पांडु पिंडारा की धरती पर भाजपा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर इनेलो रहा। मोदी ने इनेलो का नाम लिए बगैर कहा कि बिना कांच के ऐनक ने हरियाणा की जनता को अंधा बना दिया है। जिस पार्टी की लोगों की जमीन पर कब्जा करने की फितरत रही है वह सत्ता में आने के सपने देख रही है।

हरियाणा की जनता ने गुंडागर्दी से छुटकारा पाने के लिए भाजपा की तरफ रुख कर लिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार के काल में किसानों पर कंडेला में गोलियां बरसवाने को प्रदेश की जनता भूला नहीं पाएगी।

प्रदेश को लूटने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। गौरतलब है कि बिजली बिल माफी के लिए इनेलो की सरकार के समय में किसानों ने जींद के कंडेला में आंदोलन किया था, जिसमें कई किसानों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

किसानों को बंगला नहीं पानी चाहिए

कृषि प्रधान राज्य में मोदी ने किसानों को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान बंगला, गाड़ी की इच्छा नहीं करता बल्कि बिजली और पानी की मांग कर रहा है। अगर हरियाणा के किसानों को बिजली व पानी मिल जाए तो खेतों में सोना उगा सकता है।
 
भ्रूण हत्या में हरियाणा आगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। हरियाणा में 1000 लड़कों के पीछे 875 लड़कियां ही जन्म ले रही हैं। यह प्रकृति का कारण नहीं, बल्कि इसका कारण भ्रूण हत्या है। देश के 15 जिलों का लिंगानुपात सबसे कम है। देश के इन 15 जिलों में से 9 जिले अकेले हरियाणा के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें