मिशन 272+ को सफल बनाने के लिए भाजपा चंडीगढ़ के जिला नंबर-3 के जिला प्रवक्ता अरविंद्र पाल सिंह गुजराल ‘बोबी’ के नेतृत्व में बुड़ैल स्थित राजू की चाय की दुकान में और सेक्टर- 45 में ‘नमो टी स्टाल’ लगाया गया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी व जिला अध्यक्ष देवी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। टंडन ने कहा भाजपा में कांग्रेस की तरह कोई परिवारवाद नहीं है।
यही कारण है कि एक चायवाले ने अपने अथक प्रयासों एवं मेहनत से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है और भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी बनाया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवी सिंह ने बताया कि ‘नमो टी स्टाल’ में 450 से ज्यादा लोगों ने चाय पी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम लाल, प्रदेश सचिव रमेश कुमार निक्कू, कार्यालय सचिव गजेन्द्र शर्मा, बलजिन्द्र गुजराल, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, बीसी पुरी, दीपक मल्होत्रा, सुरिन्द्र सूद, मोनिका बंसल, जोगिन्द्र मिंटा, जगजीत कौर, जसवंत जसवाल, शंकर लाल तंवर, राजिन्द्र शर्मा, भारत कुमार और गुड्डू बंसल उपस्थित थे।