नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो)
कांग्रेस हाईकमान ने मध्य प्रदेश में होने वाले उप-चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के 30 नेताओं को जगह दी गई है। खास बात यह है कि पार्टी ने पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस सूची में जगह नहीं मिली है।
बिहार में स्टार प्रचारकों लिस्ट में नहीं सिद्धू का नाम
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने बिहार चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को 11वें स्थान पर शामिल किया गया था। जबकि 2017 विधानसभा चुनाव में पंजाब के लिए महत्वपूर्ण चेहरा रहे नवजोत सिंह सिद्धू को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था।
मोगा में सिद्धू ने अपनी ही सरकार को घेरा था
राहुल गांधी की 'खेती बचाओ यात्रा' के दौरान मोगा की रैली में सिद्धू ने अपनी ही सरकार को जमकर घेरा था। तब राजनीतिक कयास लगाए जा रहे थे कि हो सकता इसी वजह से कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सिद्धू का नाम गायब था। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कैप्टन अमरिंदर सिंह को जगह दी थी।
मध्य प्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के नाम -
- राहुल गांधी
- प्रियंका गांधी
- मुकुल वासनिक
- कमलनाथ
- अशोक गहलोत
- भूपेश बघेल
- दिग्विजय सिंह
- नवजोत सिंह सिद्धू
- सचिन पायलट
- अशोक चव्हाण
- रणदीप सिंह सुरजेवाला
- कांतिलाल भूरिया
- सुरेश पचौरी
- अरुण यादव
- विवेक तंखा
- राजमणि पटेल
- अजय सिंह
- आरिफ अकील
- सज्जन सिंह वर्मा
- जीतू पटवारी
- जयवर्धन सिंह
- प्रदीप जैन
- लाखन सिंह यादव
- गोविंद सिंह
- नामदेव दास त्यागी
- आचार्य प्रमोद कृष्णा
- साधना भारती
- आरिफ मसूद
- सिद्धार्थ कुशवाह
- कमलेश्वर पटेल