डेरा सच्चा सौदा की ओर से मानवता भलाई कार्य को लेकर बनाई जा रही फिल्म का नाम एमएसजी दी ट्रयू वर्ल्ड रिवोल्यूशनरी से बदलकर अब एमएसजी दी मैसेंजर ऑफ गॉड रख दिया गया है। यह फिल्म जनवरी 2015 में देश-विदेश में एक साथ रिलीज होगी।
डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता पवन इंसां ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग सात अगस्त 2014 को शुरू हुई थी। इस फिल्म में डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ही हीरो हैं, जबकि डेरा प्रमुख की बेटियों की भूमिका में तीन कलाकार हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म मात्र 70 दिनों में तैयार हुई है फिलहाल मुंबई में इसकी एडीटिंग और डबिंग का कार्य जारी है।