फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कमल अरोड़ा की बेहतर गेंदबाजी से नमस्ते चंडीगढ़ क्लब बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

दिव्या पब्लिक स्कूल सेक्टर-44 में खेले गए टी-20 वंदे मातरम क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नमस्ते चंडीगढ़ क्लब ने राम दरबार क्रिकेट इलेवन की टीम को 55 रन से हराकर विजयी ट्रॉफी हासिल की।फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नमस्ते चंडीगढ़ क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 179 रन बनाए। हरविंदर नैन ने 42, कमल अरोड़ा ने 29, विपिन अरोड़ा ने 28, हेमंत ने 21, डाॅ. लूथरा ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में राम दरबार क्रिकेट इलेवन के जगतार सिंह ने चार विकेट चटकाए, जबकि प्रिंस, आशीष, अभिषेक व आदित्य ने 1-1 बल्लेबाज को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राम दरबार क्रिकेट इलेवन की पूरी टीम 14.4 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। टीम से सूरज ने 25, आशीष ने 29, विनय ने 12, कार्तिकेय ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में नमस्ते चंडीगढ़ क्लब से कमल अरोड़ा ने चार ओवर में केवल 6 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। अभिषेक राज ने भी तीन विकेट हासिल किए, जबकि एक-एक विकेट डाॅ. लूथरा, विपिन अरोड़ा और शुभम को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार के साथ टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से भी नवाजा गया, जबकि बेस्ट फील्डर का पुरस्कार लाल बाबू को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें