फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नायब सैनी 15 को ले सकते हैं शपथ पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकमान के साथ बैठककर मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम करेंगे फाइनल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद नायब सैनी 15 अक्तूबर को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच के परेड ग्राउंड में होगा। शपथ समारोह की तैयारियों को लेकर पंचकूला उपायुक्त की अध्यक्षता दस अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है। हालांकि शासन की ओर से शपथ समारोह को लेकर कोई आधिकारिक की घोषणा नहीं की गई है। शपथ समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित मुख्यमंत्री, कई बड़ी हस्तियों के साथ पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में 20 से 25 हजार लोग शामिल हो सकते हैं। उधर, नायब सिंह सैनी शुक्रवार रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह पीएम मोदी से मुलाकात उन्हें शपथ समारोह का न्यौता देंगे। इसके साथ ही शीर्ष नेताओं के साथ बैठकर मंत्रिमंडल को फाइनल करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा की 14 अक्तूबर को विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक की निगरानी में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। उसके अगले ही दिन सैनी मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। दरअसल, शपथ समारोह पीएम मोदी की उपलब्धता पर निर्भर है। यदि मोदी 15 को उपलब्ध नहीं होते हैं तो शपथ समारोह को एक दो दिन आगे भी बढ़ाया जा सकता है। उधर, सैनी के साथ 10 से 11 मंत्री भी शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में कौन से नाम शामिल होंगे, इसे लेकर चर्चा चल रही है। सैनी के मंत्रिमंडल में जातिगत व क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से सदस्य शामिल किए जाएंगे। शपथ समारोह को लेकर पंचकूला में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीआईडी चीफ आलोक मित्तल ने परेड ग्राउंड का दौरा किया। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पंचकूला के होटल व धर्मशाला फुल हो गए हैं। मनोहर लाल ने भी पंचकूला में ली थी शपथ : 2014 में हरियाणा में पहली बार भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। उस वर्ष भी शपथ समारोह बहुत भव्य हुआ था।
विज्ञापन


अमित शाह-मनोहर लाल से मिले सैनी
दिल्ली दौरे पर पहुंचे नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार देर रात केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल के सदस्यों और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा की। शाह से मिलने से पहले सैनी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों ने बताया है कि वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के दौरान सैनी ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर चर्चा की है। हरियाणा में जीत के बाद मंत्रिमंडल के गठन में संतुलन साधना भाजपा के लिए चुनौती होगा। इसके साथ ही आरएसएस बैकग्राउंड का भी ध्यान रखना होगा। सीएम रविवार को ही चंडीगढ़ लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें