फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: चालान कर रही थी यातायात पुलिस, पैसे जा रहे थे मिठाई वाले के खाते में... पंचकूला ट्रैफिक पुलिस का खेल

Sat, 12 Oct 2024 03:43 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के तीन कर्मचारी वाहन चालकों को रोककर चालान करते थे और ऑनलाइन पेमेंट करवा लेते थे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
ऑनलाइन चालान - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के तीन कर्मचारी ऑनलाइन चालान की आड़ में भ्रष्टाचार का खेल खेल रहे थे। ये ट्रैफिक पुलिसकर्मी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाकर वाहन चालकों को रोकते थे और वाहन का ऑनलाइन चालान कर चालक से क्यूआर कोड स्कैनर के जरिए भुगतान कराते थे लेकिन पैसे सरकारी खजाने में न जाकर एक मिठाई विक्रेता के खाते में जा रहे थे। खुलासा होने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तीनों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिश्वतखोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, पंचकूला में कार्यरत असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) रोहित सिंगला ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि 27 अगस्त 2023 को उनकी कार को जलौली टोल प्लाजा के पास कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। ट्रैफिक कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कार की गति तय सीमा से अधिक थी।

इसके बाद उन्हें एक हजार रुपये का चालान भरने को कहा गया। एडीए को ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एक क्यूआर कोड स्कैनर दिया और उस पर चालान की रकम का भुगतान करने को कहा। शिकायतकर्ता एडीए से एक हजार रुपये का भुगतान स्कैनर के जरिए कर दिया लेकिन उन्हें चालान की कोई पर्ची नहीं दी गई। इसके बाद एडीए ने मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से की। 
विज्ञापन


एसीबी ने मामले की जांच शुरू की तो पाया गया कि ऑनलाइन चालान के लिए भुगती गई रकम यशपाल सचदेवा नामक व्यक्ति के बैंक खाते में गई है, जो पंचकूला में एक मिठाई की दुकान चलाता है। बाद में एसीबी ने यशपाल को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया। पूछताछ में यशपाल ने स्वीकार किया है कि एक हजार रुपये की रकम रोहित सिंगला ने गूगल पे के माध्यम से उनके बैंक खाते में की है।

एसीबी ने जांच में पाया कि घटना के समय ईएसआई ओम प्रकाश, होमगार्ड सचिन और एसपीओ सुरेंद्र जलौली टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे थे और उन्होंने ही शिकायतकर्ता की कार को रोका था। इसके अलावा होमगार्ड सचिन की कॉल डिटेल्स से पुष्टि हुई कि उसने उसी दिन यशपाल सचदेवा को भी कॉल किया था। जांच के बाद एसीबी पंचकूला ने ईएसआई ओम प्रकाश, होमगार्ड सचिन और एसपीओ सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें