फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानः चंडीगढ़ में अब बिना नक्शा पास करवाए मकान बनाया तो होगी कार्रवाई, पढ़ें नियम

Thu, 17 Jan 2019 02:10 PM IST
खुशबू गोयल गोविंद परवाना, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हाउस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़वासी ध्यान दें, अब अगर बिना नक्शा पास कराए मकान बनाया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ के गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद यहां बिना नक्शा पास करवाए बन रहे मकानों की जांच शुरू कर दी गई है। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर तिलक राज के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ बलराज छिकारा और अमितेश कुमार ने अलग-अलग गांवों में जाकर वहां बन रहे मकानों की जांच की।
विज्ञापन


इस काम के लिए नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के दो एसडीओ लगाए गए हैं, जो गांवों में जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं अवैध निर्माण तो नहीं हो रहा है। एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि कैंबवाला में 6-7 लोग बिना नक्शा पास करवाए मकान बना रहे थे। ऐसे लोगों को बिना नक्शा पास करवाए मकान बनाने से रोक दिया गया। लोगों को पहले बिल्डिंग बायलॉज के तहत नक्शा पास करवाने के लिए कहा गया है। वहीं, एसडीओ अमितेश कुमार ने धनास गांव में बन रहे मकानों की जांच की। धनास में कुछ लोग बिना नक्शा पास करवाए मकान बना रहे थे।

एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर तिलक राज के निर्देश पर गांवों में देखरेख का काम शुरू दिया गया है। गांवों के लोगाें को बताया गया कि मकान बनाने से पहले अब नगर निगम ऑफिस से नक्शा पास करवाना जरूरी होगा। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पेरीफेरी के गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद अवैध निर्माण रोकने पर नगर निगम का फोकस रहेगा। इसके लिए दो एसडीओ की ड्यूटी लगाई है, जो गांवों में जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं अवैध नहीं तो नहीं हो रहा।
विज्ञापन

- संजय झा, स्पेशल कमिश्नर नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें