फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः रोज फेस्टिवल की तैयारियां शुरू, फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए इस तारीख से करें अप्लाई

Fri, 07 Feb 2020 10:21 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम ने रोज फेस्टिवल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 10 फरवरी से आवेदन किए जा सकेंगे। फार्म भरने की अंतिम तिथि 18 फरवरी रखी गई है। वहीं प्रतिभागी सेक्टर-37 में पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर तीन के एक्सईएन के पास सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपने फोटोग्राफ व सीडी जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रोफेशनल और नॉन प्रोफेशनल दो वर्ग रखे गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि 48वें रोज फेस्टिवल की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी www.chandigarh.gov.in और www.mccchandigarh.gov.in से मुफ्त में फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा दस रुपये में किसी भी संपर्क केंद्र से फार्म ले सकते हैं।

फार्म के लिए चार कलर फोटोग्राफ अनिवार्य होंगे। प्रतियोगिता में प्रोफेशनल वर्ग को क्रमश: 11 हजार, 9 हजार और छह हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। वहीं नॉन प्रोफेशनल वर्ग में क्रमश: 8 हजार, 5500 व 4 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं कुछ चुनिंदा तस्वीरों को रोज फेस्टिवल में प्रदर्शनी के लिए भी लगाया जाएगा। साथ ही पुरस्कृत तस्वीर चंडीगढ़ प्रशासन की संपत्ति होगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिभागी 20 मार्च तक अपने फोटो व सीडी वापस नहीं लेंगे तो यह नगर निगम की संपत्ति हो जाएगी।
विज्ञापन

फेस्टिवल में 66.62 लाख रुपये होंगे खर्च

फेस्टिवल में 66.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हालांकि निगम ने इसके लिए 86.62 लाख रुपये का बजट तैयार किया था। बाद में सदन में विरोध के कारण 20 लाख रुपये का बजट कम कर दिया गया था। अब केवल मंच पर ही वाटर प्रूफ पंडाल लगेगा। कार्यक्रम के लिए पार्षद भी अपने स्तर पर विज्ञापन लाने का प्रस्ताव सदन की बैठक में पास किया था।

प्लास्टिक फ्री होगा पूरा आयोजन
कमिश्नर केके यादव ने कहा है कि कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल नहीं होगा। निगम लगातार प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसलिए इस कार्यक्रम में भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें