चंडीगढ़ के बच्चों को अब खेल मैदान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम ने 94 ऐसे पार्क और ओपन स्पेस को चिह्नित किया है, जो सिर्फ बच्चों के खेलने के लिए अलॉट किए जाएंगे। इन सभी पार्कों और मैदानों के बाहर सूचना बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिसमें लिखा होगा कि यह सिर्फ बच्चों के खेलने के लिए रिजर्व है। मेयर देवेश मोदगिल ने इन 94 स्थलों पर अपनी मुहर लगा दी है, जिस पर अंतिम निर्णय इस माह होने वाली वित्त एवं अनुबंध कमेटी में लिया जाएगा। शहर भर के सेक्टर निवासी लंबे समय से अपने बच्चों के खेलने के लिए जगह की मांग कर रहे थे।
इस समय मोहल्लों में कोई भी जगह ऐसी नहीं है, जहां पर बच्चे खेल सकें। अमर उजाला ने भी बच्चों के खेलने के मैदान न होने की मुहिम को अभियान के तौर पर प्रकाशित किया था। मेयर का कहना है कि ऐसे ओपन स्पेस के चारों तरफ जाफरी लगवाकर अंदर बैंडमिटन और वालीबाल कोर्ट की व्यवस्था करने के प्रस्ताव पर अनुबंध कमेटी में चर्चा की जाएगी। शहर में इस समय 1600 छोटे बड़े पार्क हैं, जिन पर नगर निगम हर माह करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन बच्चों के खेलने के लिए रिहायशी इलाके में एक भी ग्राउंड नहीं था।
बागवानी विभाग ने शहर के 94 पार्क और ओपन स्पेस चिह्नित किए हैं, जो कि सिर्फ बच्चों के खेलने के लिए खोले जाएंगे। इन सभी को खेल के मैदान में तबदील किया जाएगा, जो बच्चों के लिए रिजर्व होंगे। काफी लंबे समय से शहरवासी अपने बच्चों के लिए मांग कर रहे थे। मुझे खुशी है कि मेरे कार्यकाल में बच्चों को खेलने की जगह मिल रही है।
- देवेश मोदगिल, मेयर
कौन से पार्क और ओपन स्पेस में बच्चे बेझिझक खेल पाएंगे
. सेक्टर-20 ए में मकान नंबर-713 के एक तरफ बना पार्क
. सेक्टर-20 बी में मकान नंबर-1153 के सामने का पार्क
. सेक्टर-20 सी में मकान नंबर-2337 के सामने
. सेक्टर-20 सी में मकान नंबर- 2588 के सामने
. सेक्टर-20डी में मकान नंबर-3023 के सामने
. सेक्टर-20डी में मकान नंबर-3047 के सामने
. सेक्टर-33 सी की मिनी मार्केट के पास
. सेक्टर-34 डी के मकान नंबर-1906 के पास
. सेक्टर-35 सी में मकान नंबर-2544 के सामने
. सेक्टर-43बी में मकान नंबर-1763 से 1765 के सामने
. सेक्टर-43बी में मकान नंबर-1255 से 1257 के सामने
. सेक्टर-44सी में मकान नंबर- 2064 के सामने
. सेक्टर-44सी में मकान नंबर- 2156 के सामने
. सेक्टर-45सी में कब्रिस्तान के पिछली तरफ
. सेक्टर-49 सी में गुरूद्वारे के पास
. सेक्टर-61 बी में मकान नंबर-1488 के सामने
. सेक्टर-22ए के मकान नंबर-525 के सामने
. सेक्टर-22 बी के मकान नंबर-1171 के सामने
. सेक्टर-22 सी के मकान नंबर-2172 के सामने
. सेक्टर-22 डी के मकान नंबर-3772 के सामने
. सेक्टर-23 ए के मकान नंबर-253 के सामने
. सेक्टर-23 बी के मकान नंबर-1181 के सामने
. सेक्टर-23 सी के मकान नंबर-2036 के सामने
. सेक्टर-23 डी के मकान नंबर-3124 के सामने
. सेक्टर-24ए के मकान नंबर-38 के सामने
. सेक्टर-24 बी के मकान नंबर-1084 के सामने
. सेक्टर-24 सी के मकान नंबर-2197 के सामने
. सेक्टर-24डी के मकान नंबर-3245 के सामने
. सेक्टर-16 ए के मकान नंबर-30 के सामने
. सेक्टर-16 सी के मकान नंबर-547 के सामने
. सेक्टर-16 सी के मकान नंबर-623 के सामने
. सेक्टर-18ए के मकान नंबर-71 के सामने
. सेक्टर-18बी के मकान नंबर-583 के सामने
. सेक्टर-18सी के मकान नंबर-1282 के सामने
. सेक्टर-18डी के मकान नंबर-1609 के सामने
. सेक्टर-19ए के मकान नंबर-174 के सामने
. सेक्टर-19बी के मकान नंबर-1221 के सामने
. सेक्टर-19सी के मकान नंबर-2068 के सामने
. सेक्टर-19डी के मकान नंबर-3001 के सामने
. सेक्टर-21ए के मकान नंबर-60 के सामने
. सेक्टर-21बी के मकान नंबर-1050 के सामने
. सेक्टर-21सी के मकान नंबर-60 के सामने
. सेक्टर-21बी के मकान नंबर-1050 के सामने
. सेक्टर-21सी के मकान नंबर-2164 के सामने
. सेक्टर-21डी के मकान नंबर-3001 के सामने
. मौलीजागरा(पार्ट-2) में मकान नंबर-65 सी 72 सी के सामने
. मौलीजागरा में मकान नंबर-92सी 104 सी के सामने
. इंदिरा कालोनी में मकान नंबर-108 के सामने
. इंदिरा कालोनी में मकान नंबर-702 के सामने
. मनसा देवी कांप्लेक्स में मकान नंबर-5601 के सामने
. एमडीसी में गेट नंबर-3 के पास
. सेक्टर-26 बापूधाम कालोनी में मकान 726 के सामने
. सेक्टर-26 पुलिस लाइन में मका नंबर मकान नंबर-148 के सामने
. मौलीजागरां विकास नगर में मकान नंबर-873 के सामने
. मौलीजागरां विकास नगर के मकान नंबर-2020 के सामने
. मौलीजागरां के मकान नंबर-1457 के सामने
. मौलीजागरां के मकान नंबर-3387 के सामने
. सेक्टर-27 सी के जैन मंदिर के पास
. सेक्टर-27 सी के मकान नंबर-2660 के पिछली तरफ
. सेक्टर-28 बी के मकान नंबर-1001 से 1007 के पास
. सेक्टर-28 सी के मकान नंबर-2062 के पास
. सेक्टर-28 में गुरूद्वारा ननकाना साहिब के पिछली तरफ
. सेक्टर-29 सी के राम शरण मंदिर के पास
. सेक्टर-29 ए के मकान नंबर-560 के पास
. सेक्टर-30 ए के मकान नंबर-147 के पास
. सेक्टर-30 बी में मकान नंबर-1301 के पास
. सेक्टर530 ए में दाहरा ग्राउंड के पास
. औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 स्थित प्लाट नंबर-136 के पास
. सेक्टर-31 ए के मकान नंबर-753 के पास
. सेक्टर-32 ए के मकान नंबर-325 के पास
- सेक्टर-32डी के मकान नंबर-3110 के पास
. सेक्टर-46बी के सरकारी कालेज के सामने
. सेक्टर-46डी के मकान नंबर-4339 के पास
. सेक्टर-47 ए के मकान नंबर-277 के पास
. सेक्टर-47 बी के मकान नंबर-1507 के पास
. सेक्टर-47 सी की ग्रीन बेल्ट के पास ओपन स्पेस
. सेक्टर-36 बी के हरे रामा हरे कृष्णा के पास
. सेक्टर-37डी के मकान नंबर-3134 के पिछली तरफ
. सेक्टर-38बी में प्रयास इमारत के पास
. सेक्टर-39 बी के मकान नंबर-1096 के सामने
. सेक्टर-41बी में मकान नंबर-1510 के पास
. सेक्टर-42बी में रेडियो कालोनी में मकान नंबर-सी-1 के सामने
. सेक्टर-42सी की बैंक कालोनी में मकान नंबर-35 के सामने
. सेक्टर-41 बी के मकान नंबर-1515 के सामने
. सेक्टर-41बी में मकान नंबर-1396 के सामने
. सेक्टर-2 में मकान नंबर-88 के पास
. सेक्टर-5 के मकान नंबर-33 के पास
. सेक्टर-7 के मकान नंबर-66 के पास
. सेक्टर-7 के क्रेच के पास
. सेक्टर-7 के मकान नंबर-10 के पास
. सेक्टर-7 के मकान नंबर-1552 के पास
. सेक्टर-8 के मकान नंबर-13 के पास
. सेक्टर-8 के मकान नंबर-514 के पास
. सेक्टर-8 के मकान नंबर-1106 के पास
. सेक्टर-9 के मकान नंबर-103 के पास
. सेक्टर-9 के मकान नंबर-240 के पास
. सेक्टर-11 के गुरूद्वारे के पास
. सेक्टर-11 की डिस्पेंसरी के पास
. सेक्टर-15 में मकान नंबर-2020 के पास का पार्क