फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: प्रथम गुरु के प्रकाश पर्व पर चंडीगढ़ में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन, की गई जोरदार आतिशबाजी

Wed, 13 Nov 2024 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

नगर कीर्तन का जगह जगह मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, गुरुद्वारों की प्रबंधक कमेटियों के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं के लाग स्वागत किया। जगह जगह स्वागत द्वारा लगाए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नगर कीर्तन में शामिल हुए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में निकाला गया नगर कीर्तन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में बुधवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रकाश पर्व 15 नवंबर को है। यह नगर कीर्तन सेक्टर 19 के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होता हुआ सेक्टर 15 के गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपूर्ण होगा। 
विज्ञापन


नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती में और पांच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी होती रही। सेक्टर 19 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरबख्श सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन का जगह जगह जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चे अपने अपने बैंड के साथ शामिल हुए। गुरु नानक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 30, गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल सेक्टर 40, श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 35, महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया स्कूल सेक्टर 27 और गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 35 के करीब 1100 विद्यार्थी अपने बैंड के साथ शामिल हए। इसके अलावा शहर के अलग अलग गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटियां और शहर की संगत नगर कीर्तन में शामिल रही। पालकी साहिब को आकर्षक तरीके से सजाया गया। 

विज्ञापन


नगर कीर्तन के रास्ते की संगत सफाई करते चल रही थी। चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन जत्थेदार तारा सिंह ने बताया कि गुरु पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी गुरद्वारा साहिब में भव्य आयोजन होगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन तारा सिंह, महासचिव रघबीर सिंह रामपुर के अलावा तेजिंदर पाल सिंह, गुरजोत सिंह साहनी, तेजवंत सिंह गिल, रछपाल सिंह, सुखजिंदर सिंह बहल, भूपिंदर सिंह, मंजीत सिंह, डॉ. हरजीत सिंह सभरवाल संख्या में संगत उपस्थित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें