फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 को शहर में नगर कीर्तन, पढ़ें शेड्यूल

Sun, 26 Oct 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में सिख संगत तीन नवंबर को भव्य नगर कीर्तन निकालेगी। चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन तारा सिह और महासचिव हरजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी की जयंती छह नवंबर को है।
विज्ञापन


इस संबंध में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर कीर्तन सेक्टर-19 के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सेक्टर-15 के गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि यह सेक्टर-27, 28, 29, 30, 20, 23 और 16 से गुजरेगा। नगर कीर्तन में सैकड़ों स्कूली बच्चे अपने बैंड के साथ शामिल होंगे। स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए जाएंगे।

हरजीत सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर को सेक्टर-22 के गुरुद्वारा साहिब में संगठन की बैठक होगी। इसमें गुरु तेग बहादुर साहिब और गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर निकलने वाले नगर कीर्तन का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें