फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन में उमड़ी संगत

Sat, 04 Jan 2014 12:04 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन की ओर से सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन


नगर कीर्तन शहर के विभिन्न स्थानों से होता हुआ सेक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस मौके संगत का सैलाब उमड़ पड़ा।

बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी इसमें शामिल हुए। नगर कीर्तन का आयोजन श्री गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में और पांच प्यारों की अगुवाई में किया गया।

पालकी साहिब को भी सजाया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन नैब सिंह, महासचिव हरजीत सिंह, एसजीपीसी सदस्य और पूर्व मेयर हरजिंदर और, अकाली पार्षद मलकीत सिंह, अकाली नेता जगजीत सिंह कंग, विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारी सेक्टर-38 के तारा सिंह, बुड़ैल से रंजीत सिंह, बुटेरला के गुरमुख सिंह, 41 के इकबाल सिंह, 42 के सुंदर सिंह शिगुफा, सेक्टर-34 के अमर सिंह, 29 के जगीर सिंह, 19 के परमजीत सिंह के अलावा मेजर करनैल सिंह मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें