फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नड्डा करेंगे मनोहर लाल के चुनावी अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा में करेंगे जनसभा, करनाल लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भी लेंगे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व सीएम व करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार मनोहर लाल के चुनावी अभियान की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। नड्डा मंगलवार को करनाल के दौरे पर रहेंगे। घरौंडा की अनाज मंडी में मनोहर लाल के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद करनाल लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम में राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे। सीएम पद से इस्तीफा देने के अगले ही दिन पार्टी ने मनोहर लाल को करनाल लोकसभा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था।
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद नड्डा का हरियाणा में यह पहला दौरा है। हालांकि पहले उन्हें रोहतक आना था, मगर किसी कारणवश उनका दौरा रद्द हो गया था। लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान जेपी नड्डा दसों लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार की रूपरेखा भी तैयार करेंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा शीर्ष नेतृत्व के कई अन्य सदस्य पहुंचेंगे। इसको लेकर भी नड्डा मनोहर लाल व सीएम नायब सिंह सैनी के साथ बातचीत करेंगे। मनोहर लाल के साथ मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा के उम्मीदवार होंगे। मनोहर लाल ने उनके लिए ही यह सीट छोड़ी थी। दोनों सीटों पर मतदान एक ही दिन 25 मई को होगा। यह भी दिलचस्प है कि दोनों ही एक9दूसरे के लिए वोट मांगेंगे। बैठक के दौरान नड्डा सैनी की विधानसभा सीट का भी फीडबैक लेंगे और इस सीट के लिए भी चुनाव प्रचार पर विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफा देने से पहले किसी को नहीं दी थी जानकारी
पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अपने इस्तीफा देने से पहले किसी से चर्चा नहीं की थी। शीर्ष नेतृत्व ने जब उनसे पूछा था कि नायब सिंह सैनी अपना कार्यकाल कैसे पूरा कर पाएंगे तो उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को कहा था कि यह फैसला उनके ऊपर छोड़ दिया जाए। वह संभालेंगे। जब उन्होंने विधानसभा से विधायकी से इस्तीफा देने का एलान किया तो सबसे पहले नड्डा ने उन्हें फोन किया और फैसले के बारे में हैरानी जताई। इस पर मनोहर ने कहा-वह पहले ही कह चुके थे कि सैनी अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। इस लिहाज से यह फैसला लिया है। उनके इस्तीफे की जानकारी विधानसभा में उनके साथ बैठे नायब सिंह सैनी को भी नहीं थी। जब मनोहर लाल ने इस्तीफा देने की घोषणा की तो सैनी भी हैरान हो गए थे। उनके हाव-भाव को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसे देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि सैनी को मनोहर लाल के इस्तीफे की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें