सेक्टर-32 स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश (आरआईई) में यूजीसी की ओर से नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिशन कमेटी (नैक) टीम ने दौरा किया। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी की अध्यक्षता में कमेटी ने इंस्टीट्यूट की कार्यप्रणाली को देखी। नैक टीम के सामने इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन भी दी। नैक टीम से इंस्टीट्यूट फैकल्टी, स्टूडेंट और एल्युमनी ने भी मुलाकात की।