फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले के बाद सिद्धू बोले- जीवन पंजाब को समर्पित, जब तक शरीर में लहू, राहुल के साथ रहूंगा 

Wed, 16 May 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन
करीब 30 साल पुराने रोडरेज के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बरी होने पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, यह परमात्मा की परम कृपा है और लाखों-करोड़ों लोगों की दुआओं का असर है।
विज्ञापन


आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सिद्धू बोले, इस मौके पर प्रण करता हूं कि मेरा जीवन पंजाब के लिए समर्पित रहेगा। साथ ही जीवनभर कांग्रेस के साथ खड़ा रहूंगा। सिद्धू ने कहा, मेरा जीवन संघर्षों से भरा रहा है।

सात साल की उम्र से संघर्ष कर रहा हूं। कुछ नेताओं ने इस मामले पर भी राजनीति की लेकिन इसके लिए मैं उन्हें माफ करता हूं। उन्होंने कहा, मैंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से कहा है कि मैं अपना जीवन आपको समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल और प्रियंका का मैसेज पाकर वह भावुक हो गए थे।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि जब तक शरीर में लहू है, मैं राहुल गांधी के साथ खड़ा रहूंगा। मेरी एक-एक सांस पंजाब के लिए है। मैं न्याय व्यवस्था और कानून के प्रति नतमस्तक हूं। कानून सबसे ऊपर है। वहीं, सीएम कैप्टन अमरिंदर ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें