फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब किंग्स में मेरी ड्रीम टीम... मौका मिला तो बल्ले से दिखाऊंगा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

पंजाब किंग्स मेरी ड्रीम टीम है। इस टीम से खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। अगर मौका मिला तो बल्ले से जलवा दिखाना चाहता हूं। यह कहना है क्रिकेटर विश्वप्रताप सिंह का। मोहाली के सेक्टर-68 के रहने वाले 25 वर्षीय बल्लेबाज विश्वप्रताप सिंह को आईपीएल के ऑक्शन में किंग इलेवन पंजाब ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा है। वह इन दिनों मौजूदा आईपीएल सीजन के लिए मोहाली में पंजाब किंग्स के कैंप का हिस्सा बनते हुए अभ्यास में जुटे हुए हैं। बचपन से क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाले विश्वप्रताप सिंह कब किंग इलेवन पंजाब की मालिकों की आंखों के तारे बन गए, खुद उन्हें भी पता नहीं चला।सोमवार को युवा खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट से जुड़े सफर की बातें साझा करते हुए कहा कि वह बचपन में घर की दीवार पर हैगिंग बॉल से शॉट मारने का अभ्यास करते थे, इससे आसपास के लोगों को परेशानी होती थी, पिता ने मोहाली में अकादमी में ले गए, वहां पर कोच दिनेश ने शौक को देखते हुए ऐसा तराशा कि आज पंजाब किंग्स का हिस्सा बना। विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिता राजकुमार मोहाली में नाइपर में कार्य करते हैं और मां मंजू सिंह गृहिणी हैं।


जिला स्तर से की खेल की शुरुआत
विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ में गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-47 से दसवीं कक्षा की। सेक्टर-32 गवर्नमेंट स्कूल से बारहवीं करने के बाद अब ग्रेजुएशन कर रहे हैं। उन्हाेंने मोहाली से पहले जिला स्तर और इसके बाद राज्य स्तर पर खेल की शुरुआत की। पंजाब की अंडर-23 की कप्तानी की। इसके बाद अंडर-25 में गुजरात खिलाफ खेलते हुए 179 रन की पारी खेली थी। इस मैच में अंतिम दो विकेट पर टीम को 110 रन चाहिए थे। विश्वनाथ शुरू से आखिरी तक डटे रहे और बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ी को आईपीएल की टीमों की सभी फ्रेंचाइजी की टीमों से कॉल आने लगी। विश्वप्रताप सिंह गुजरात की टीम के लिए ट्रायल देने जाने ही वाले थे कि पंजाब किंग्स ने उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया। इसके बाद पंजाब किंग्स में उन्हें टीम में शामिल कर लिया। विश्वप्रताप ने बताया कि उसे पहली बार आईपीएल में चुना है, वह काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब किंग्स मेरी पसंदीदा टीम
विश्वप्रताप सिंह ने बताया कि पंजाब किंग्स आईपीएल में मेरी सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है क्योंकि इस टीम में अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़ हम सभी ने एक साथ पंजाब की अंडर-16 में डेब्यू किया था। वहीं, भारतीय टीम का स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने भी उनके साथ अंडर-16 पंजाब की टीम में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें