फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हत्या का आरोपी यूटी पुलिस के कांस्टेबल को चकमा देकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। हत्या का विचाराधीन आरोपी रिंटू चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को वीरवार को बुड़ैल जेल से अंडर ट्रायल केस में मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
विज्ञापन

मोहाली पुलिस ने सोहाना थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल दलजीत सिंह पुलिस लाइन चंडीगढ़ में जनरल ड्यूटी के पद पर तैनात है।
वह जीरकपुर में दर्ज हत्या के एक मामले में विचाराधीन आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस की बस में मोहाली कोर्ट लेकर आया था। मोहाली पुलिस को दिए बयान में कांस्टेबल दलजीत सिंह ने कहा कि रिंटू और एक अन्य विचाराधीन व्यक्ति को एक ही बस में लाया गया था। दूसरे विचाराधीन कैदी को एक अन्य कांस्टेबल खरड़ कोर्ट में पेश करने चला गया। आरोपी रिंटू को उसने मोहाली कोर्ट में पेश किया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह लखनौर क्रॉसिंग के पास खरड़ से बस के आने का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन

इस बीच रिंटू ने अपना हाथ छुड़ाया और उसे धक्का देकर नाले में कूद कर भाग गया। कांस्टेबल दलजीत सिंह ने बताया कि उसने काफी देर तक आरोपी की तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसने पीसीआर को फोन किया और सोहाना पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया। इसके बाद सोहाना पुलिस ने रिंटू के खिलाफ बीएनएस की धारा 262 के तहत एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें