भाजपा ने नामांकन के पहले दिन सबसे पहले बाजी मारते हुए 21 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। दिल्ली में नगर निगम चुनाव प्रभारी सरोज पांडे के साथ हुई बैठक में सांसद किरण खेर, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर अरुण सूद सहित चुनाव कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने बैठक में भाग नहीं लिया।
टिकट वितरण में सांसद किरण खेर और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन की चली है। जबकि जैन गुट से सिर्फ सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल को टिकट मिल पाई है जबकि धवन गुट से पप्पू शुक्ला की पत्नी चंद्रावती शुक्ला को टिकट मिली है हालाकि शुक्ला को टिकट दिलवाने में सांसद किरण खेर ने भी प्रयास किया है।
21 में से 8 वर्तमान पार्षदों को टिकट दी गई बाकी पार्षदों की टिकट काट दी गई है। नगर निगम में भाजपा के कुल 13 पार्षद है। नगर निगम के कुल 26 वार्डों के लिए चुनाव होने हैं। जिनमे से 4 सीटे अकाली दल के छोड़ी गई है। अकाली दल अपनी टिकटों की घोषणा जल्द कर देगी।
इनको-इनको मिली टिकट
Municipal Corporation office Chandigarh
- फोटो : File Photo
वार्ड नंबर एरिया उम्मीदवार
1 --- सेक्टर-1 से 11 --- महेश इंद्र सिंह सिद्धू
2 ------ सेक्टर-12 से15,खुडा लाहौरा कालोनी --- राज बाला मलिक
3 --- सेक्टर-16,17 और 22 ---- पेडिंग
4 ---- सेक्टर-23 और 24 --- सुनीता धवन
5 ---- सेक्टर-25, धनास ---- अकाली दल
6 ------ डडूमाजरा ----- फरमिला देवी
7 ---- मलोया ---- राजेश कालिया
8 ---- सेक्टर-37,38 ---- मेयर अरुण सूद
9 ---- सेक्टर-39,40 ---- अकाली दल
10 सेक्टर-41,42, बुटरेला,बढ़हेडी --- अकाली दल
इनको-इनको मिली टिकट
नगर निगम, चंडीगढ़
- फोटो : demo pics
वार्ड नंबर एरिया उम्मीदवार
11 --- पलसौरा ---- सतीश कैंथ
12 --- 43,कजेहडी, सेक्टर-52,61 --- चंद्रावती शुक्ला
13 --- सेक्टर-49,50,51 --- हीरा नेगी
14 --- सेक्टर-45, बुडैल --- कंवर राणा
15 -- सेक्टर-34,35,44 --- अकाली दल
16 --- सेक्टर-20,33 --- राजेश गुप्ता
17 --- सेक्टर-18,19,21 --- आशा जसवाल
18 --- सेक्टर-27,28 और 30 ---- सौरभ जोशी
19 ------सेक्टर-26, बापूधाम --- राज किशोर
20 --- - सेक्टर-29, कालोनी नंबर-4 ---- शक्ति देव शाली
21 --- सेक्टर-32,46 --- गुरप्रीत ढिल्लो
22 ---- सेक्टर-47,48 ----- देवेश मोदगिल
23---- रामदरबार, हल्लोमाजरा ---- भरत
24 ---- मौलीजागरा --- अनिल दूबे
25 ---- मनीमाजरा, मार्डन कांप्लेक्स --- जगतार सिंह जग्गा
26 ---- इंदिरा कालोनी --- विनोद अग्रवाल
कांग्रेस से आए दो को मिली टिकट
चंडीगढ़ के मेयर अरुण सूद अपने टीम सदस्यों के साथ
- फोटो : File Photo
कांग्रेस से आए दो को मिली टिकट
पिछले ढ़ाई साल में कांग्रेस से 4 पार्षद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन भाजपा ने सिर्फ दो पार्षदों को ही फिर से टिकट दी है। जिनमे सतीश कैंथ और पूर्व मेयर राज बाला मलिक का नाम शामिल है। जबकि कश्मीरी देवी राणा की जगह कंवर राणा को टिकट दी गई है। जबकि कांग्रेस से भाजपा में आए सतप्रकाश अग्रवाल पहले ही पार्टी को फिर से चुनाव न लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।
इसके साथ ही तीन भाजपा के तीन अन्य पार्षदों को टिकट नहीं दिया गया है जिनमे सतिंदर सिंह, राजेंद्र कौर रत्तू और देसराज राज गुप्ता का नाम शामिल है। सतिंदर सिंह भी पार्टी को पहले से चुनाव लड़ने के लिए कह चुके थे। इसलिए उनके वार्ड में सौरभ जोशी को चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया है। सौरभ जोशी इस समय वार्ड नंबर-2 से पार्षद है। हीरा नेगी को भी वार्ड नंबर-21 से वार्ड नंबर-13 भेजा गया है। जबकि हीरा नेगी वार्ड नंबर-21 से ही टिकट मांग रही थी। वार्ड नंबर-13 जनरल महिला के लिए रिजर्व है।