फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार उद्घाटन के बावजूद नहीं शुरू हुआ ये जिम

Sun, 01 Dec 2013 01:16 PM IST
अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा लाइब्रेरी में स्थापित जिम्नेजियम के लिए लाखों रुपये खर्च कर खरीदी गई नई मशीनें अनदेखी से धूल फांक रही हैं। इसका कई महीने पहले उद्घाटन हुआ था। शहर के नौजवानों के लिए इसे स्थापित किया गया है। नौजवान निराश हैं और उन्हें प्राइवेट जिम में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर परिषद द्वारा तैयार म्युनिसिपल जिम्नेजियम का उद्घाटन दो बार हो चुका है। इससे पहले स्व. कैप्टन कंवलजीत सिंह ने जिम का उद्घाटन किया था। इसके बाद कुछ समय तक तो जिम चला, फिर मशीनें खराब होने लगीं।

नगर परिषद ने मशीनों की मरम्मत नहीं कर्राइं तथा जिम बंद हो गया। फिर म्युनिसिपल जिम्नेजियम के लिए नया हाल तैयार कर लाखों रुपये खर्च किए गए।

नई मशीनें खरीदीं गई और हलके के विधायक बने एनके शर्मा ने इसका 12 जुलाई को उद्घाटन किया। लेकिन उद्घाटन के कई महीने बीत जाने के बावजूद नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये खर्च कर खरीदीं नई मशीनें को चलाने वाला नहीं मिला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की अनदेखी के कारण मशीनें धूल फांक रही हैं। पहले भी लाखों रुपये खर्च कर खरीदीं गईं मशीनें, नगर परिषद ने ठीक नहीं कराईं।

गगनदीप, हरप्रीत, समपाल, तेजिंद्र आदि ने बताया कि नगर परिषद पैसों की बर्बादी कर रहा है। इस मामले की उच्च स्तर पर जांच होनी चाहिए।

नगर परिषद के ईओ राजेश शर्मा ने कहा कि जिम के लिए बड़ा हाल बनाया गया है।थोड़ा बहुत काम बाकी रहने से जिम को शुरू नहीं किया जा सका।

लेकिन अब जल्द इसे शहर वासियों के लिए खोल दिया जाएगा। पुरानी मशीनों की की मरम्मत कराई जाएगी। उन्हें भी नई मशीनों के साथ जिम में रखा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें