फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा एलान: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होंगे, बजट सत्र के बाद जारी होगा शेड्यूल

Wed, 23 Feb 2022 11:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होंगे। चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने इसकी जानकारी दी है। प्रदेश की 48 नगर पालिका व नगर परिषद में चुनाव होंगे। बजट सत्र के बाद शेड्यूल जारी किया जाएगा। हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने जानकारी दी है कि प्रदेश में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं की कुल संख्या 93 है। इनमें 48 नगर परिषद और पालिकाओं में चुनाव होंगे। हिसार के सिसाय, कुरुक्षेत्र की थानेश्वर, कालांवाली (सिरसा) का फैसला अगले चरण में होगा। पांच जनवरी 2022 को जारी मतदाता सूची के मुताबिक चुनाव होंगे। 18 फरवरी को सभी जगह की मतदाता सूची का रिवीजन हो चुका। धनपत सिंह ने कहा 28 मार्च तक इलेक्ट्रोल रोल रिवीजन का कार्यक्रम पूरा होगा। अभी इनकी वार्डबंदी पूरी नहीं हुई है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 48 निकाय के चुनाव करवाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें