फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्मार्ट सिटी के ऑफिस को किराए पर देगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्र सरकार से फंड नहीं मिलने के चलते चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) को 31 मार्च 2025 को बंद कर दिया गया था। इसके बाद सेक्टर-17 स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यालय पूरी तरह खाली हो गया है। अब नगर निगम इस खाली ऑफिस को किराए पर देने की योजना बना रहा है ताकि इससे राजस्व अर्जित किया जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जो प्रोजेक्ट चल रहे थे, उन्हें निगम और प्रशासन के अन्य विभागों को सौंप दिया गया है। वहीं, अब सीएससीएल का ऑफिस पूरी तरह बेकार पड़ा है, जिस पर निगम ने किराया वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ऑफिस प्राइम लोकेशन पर है और इसमें बैठने की पूरी सुविधा है। नगर निगम इसे किसी निजी कंपनी, स्टार्टअप या सरकारी विभाग को किराए पर देने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इससे हर महीने लाखों रुपये की आमदनी होने की उम्मीद है। नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी के बंद हो चुके ऑफिस का बेहतर इस्तेमाल करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसे किराए पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की स्थापना केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत की गई थी लेकिन पिछले कुछ वर्षों में फंड की कमी के चलते इसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें