फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केटों-ग्रीन बेल्टों में लोगों को मिलेगी सुलभ शौचालय की सुविधा

Fri, 15 Jan 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली शहर की विभिन्न मार्केटों ओर ग्रीन बेल्टों में लोगों को अब आसानी से सुलभ शौचालय की सुविधा मिल पाएगी। प्रशासन ने लोगों की सहायता के लिए इलाके में 38 नए टॉयलेट बनाने थे।
विज्ञापन


इनमें से तीस का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जबकि आठ नए टॉयलेट बनाने की दिशा में निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की हाउस की मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए जगह की निशानदेही का काम भी पूरा कर लिया गया है।

इन्हें बनाने पर 118 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके अलावा अलावा शहर में पहले से बने 40 टॉयलेटों देखभाल भी निगम द्वारा की जाएगी। यह सारा काम स्वच्छ भारत मुहिम के तहत किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों हुई निगम की बैठक में उक्त प्रस्ताव को पास किया गया था।
विज्ञापन


इन टॉयलेटों के निर्माण के लिए राज्य व केंद्र सरकार की ओर से प्रति सीट 26000 रुपये की ग्रांट जारी की गई है। वहीं, दूसरी और शहर में खुले में शौच करने पर पहले से ही जुर्माने का प्रस्ताव है।

यहां बनेंगे टॉयलेट
- ग्रीन बेल्ट फेज-6, इंडस्ट्री एरिया और मोहाली गांव के पास।
- फेज-3 इंडस्ट्री एरिया और मोहाली गांव को गुजरती सड़क के पास।
-गांव मदनपुरा सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट के साथ
- फेज-11 के बस स्टॉप के पास
- शॉपिंग सेंटर फैज-3ए के पीछे।
-रोज गार्डन फेज 3बी1 की एंट्री प्वाइंट पर।
- विवके हाई स्कूल के नजदीक।
- अपोजिट कम्युनिटी सेंटर सेकेंडरी प्वाइंट के नजदीक

केंद सरकार ने तैयार करवाया है डिजाइन
टॉयलेट बनाने के लिए केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलेपमेंट की ओर से डिजाइन तैयार करवा कर भेेजा गया है। इसके तहत तीन कैटेगरी में टॉयलेट बनाए जाएंगे। पहले में रेगुलर मैन-2, रेगुलर वुमन-1, निशक्त-1 व दो यूरिनल बनाए जाएंगे। वहीं, कैटेगरी-2 में रेगुलर मैन-1, रेगुलर वुमन-1 और दो यूरिनल बनेंगे।  कैटेगरी-3 में रेगुलर-2 , रेगुलर वुमन -3 और 2 यूरिनल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें