फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स जमा के लिए निगम आज लांच करेगा मोबाइल एप

Mon, 18 Jan 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली शहर के लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए अब लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। लोग अब अपने फोन से ही टैक्स भर सकेंगे। निगम सोमवार को इस संबंध में मोबाइल एप लांच करेगा।
विज्ञापन


एप में निगम की वेबसाइट का एक लिंक भी दिया गया है। जिससे लोगों को निगम की नई योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।  यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसे डउनलोड किया जा सकता है। एप और निगम की वेबसाइट पर 6.50 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

ऐसे काम करेगा एप
निगम द्वारा प्रापर्टी टैक्स भरने आ रहे लोगों को एक यूनीक आइडेंटिटी नंबर (यूआईडी) दी जाएगी। इस आईडी से वह एप का इस्तेमाल कर सकेंगे जोकि उनका लॉगइन आइडी भी होगा। एप में प्रॉपर्टी टैक्स भरने और स्टेटस दोनों पता चल सकेगा। इतना ही नहीं इसमें कॉरपोरेशन और पीएमओ की वेबसाइट पर स्वच्छ भारत मिशन का लिंक दिया है, ताकि लोग सीधी वेबसाइट भी खोल सकें।
विज्ञापन


वेबसाइट से जान सकते हैं स्टेटस
प्रॉपर्टी टैक्स का स्टेटस जानने के लिए निगम की वेबसाइट पर भी आप्शन दिया गया, जिसमें यूआईडी या मकान नंबर और सेक्टर भरकर टैक्स के भुगतान, बकाया व अंतिम तारीख से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें