फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्यूनिटी सेंटर में शादी करवानी है तो कहना होगा- दहेज नहीं लेंगे

Thu, 02 Nov 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
community center chandigarh
विज्ञापन
कम्यूनिटी सेंटर में शादी के लिए बुकिंग करवाते समय अब आयोजक को लिखकर देना होगा कि वह न तो दहेज लेगा और न ही देगा। नगर निगम की मेयर आशा जसवाल ने बुकिंग के आवेदन फार्म में यह शर्त शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। जबकि बुकिंग के समय शपथ पत्र भी लेने पर विचार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव पर अंतिम मोहर अगली सदन की बैठक में ही लगेगी।
विज्ञापन


मेयर का कहना है कि इस संबंध में एक अलग से परफोर्मा फार्म भी तैयार किया जा सकता है जिसमें बुकिंग करवाने वाले को दहेज न लेने और देने की बात पर हस्ताक्षर करना पड़ेगा। शहर में 45 कम्यूनिटी सेंटर है जिसमें अधिकतर मध्यवर्गीय परिवार के लोग ही शादियां करते हैं। शहर के कम्यूनिटी सेंटरों की बुकिंग ई-संपर्क सेंटरों में होती है। 

मेयर का कहना है कि वह पेशे से वकील है उन्होंने बताया कि सरकार ने दहेज लेने और देने को अपराध की श्रेणी में शामिल किया है लेकिन इसके बावजूद दहेज दिया और लिया जाता है। अदालतों में हजारों दहेज के मामले चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम्यूनिटी सेंटरों की बुकिंग के समय इस बात को आयोजक से लिखवाने से सामाजिक दबाव बनेगा और लोग जागरूक होंगे। शपथ पत्र भी लिया जा सकता है लेकिन यह प्रस्ताव सदन में सभी पार्षदों के समक्ष रखा जाएगा। अंतिम मंजूरी सदन से ही ली जाएगी।
विज्ञापन


कम्यूनिटी सेंटर के रेट बढ़ाने का भी है प्रस्ताव 
नगर निगम का शहर के कम्यूनिटी सेंटर के रेट भी बढ़ाने का प्रस्ताव है लेकिन सांसद किरण खेर के हस्तक्षेप के बाद कमेटी की ओर से अभी रिपोर्ट रोक ली गई है। अरुण सूद के नेतृत्व में गठित कमेटी ने कम्यूनिटी सेंटर में कई नई सुविधाएं शुरू करने की सिफारिशें बनाई है इस रिपोर्ट को भी अगली सदन की बैठक में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें