फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर निगम ने शिवालिक गार्डन व सिटी गार्डन में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा शहर भर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत आठवें दिन मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन और सेक्टर 9 के सिटी गार्डन स्वच्छता ड्राइव चलाई गई। सामाजिक संस्थाएं डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन भी इस अभियान में बराबर सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन

इस अभियान में मनीमाजरा की पार्षद दर्शना रानी, बोस्को नवजीवन सोसाइटी के फादर रेजी टॉम और उनकी टीम और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंद्र सिंह बिल्ला और उनकी टीम, एमओएच व बागवानी विभाग के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
मनीमाजरा की एरिया पार्षद दर्शना देवी ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देना है। साथ ही लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना है। स्वच्छता अभियान का एक अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करना है। स्वच्छता के अभाव में कई बीमारियां फैलती हैं, जिन्हें स्वच्छता अभियान के माध्यम से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वच्छता के अभाव में पर्यावरण प्रदूषित होता है, जिससे कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के यह छोटे छोटे बच्चे भी यही प्रयास कर रहे हैं।
सेक्टर 9 से एरिया पार्षद महेश इंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि स्वच्छता अभियान 4 अगस्त से नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला ने स्वच्छता अभियान पर कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने का अवसर मिलता है।स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण स्वच्छ रहता है, जिससे लोगों को स्वच्छ हवा और पानी मिलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें