फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम सदन की बैठक : मांगा था तीन दिन के लिए गोवा टूर, मुंबई का भी मिला टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक में मंगलवार को मेयर सरबजीत कौर की ओर से पार्षदों के लिए तीन दिन के गोवा स्टडी टूर का एजेंडा लाया गया। सदन ने तय किया कि गोवा टूर चार दिन का होगा और उसके बाद पार्षद दो दिन के लिए मुंबई जाएंगे। पार्षद गोवा के साथ मुंबई में भी कचरा निस्तारण प्लांट को देखेंगे। गोवा टूर पर 14.72 लाख रुपये खर्च होना था, जिसका अब नए सिरे से ब्योरा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद सदन में पार्षदों के लिए अगस्त माह की बैठक में पहली बार स्टडी टूर का प्रस्ताव लाया गया। भाजपा पार्षद कनवरजीत राणा ने कहा कि तीन दिन के लिए जाएंगे और बैग लेकर वापस आ जाएंगे। इस दौरान वहां के प्लांट को बेहतर तरीके से नहीं देखा जा सकेगा। इस बीच कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मुंबई में ज्यादा बेहतर प्लांट हैं, हमें उन्हें देखकर आना चाहिए। कनवरजीत राणा ने कहा कि चार दिन के गोवा टूर के बाद मुंबई चला जाएगा। इसी बीच आप पार्षद जसबीर सिंह लाडी, योगेश ढींगरा और कुलदीप सिंह सहित अन्य पार्षदों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण को लेकर इतने टूर हुए अभी तक क्या किया गया, इसलिए रुपये की बर्बादी न कर इस फंड से कोई विकास कराया जाए।
दो पार्षदों ने पूछा-क्या साथ जा सकता है परिवार
कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या इस टूर पर पार्षद अपने परिवार को भी लेकर जा सकता है। इस पर भाजपा पार्षद हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि अपने रुपये देकर परिजन को साथ ले जाने की व्यवस्था होनी चाहिए। इस पर सदन में हंसी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

सवाल- सब कुछ तय तो क्या सुझाव देंगे पार्षद
नगर निगम ने कचरा निस्तारण प्लांट के अपग्रेडेशन का टेंडर लगा दिया है। नई मशीनें लगाने के लिए कागजी कार्रवाई अंतिम चरण में है। अगले माह तक उसकी आरएफपी तैयार हो जाएगी। बागवानी के कचरे के निस्तारण के लिए मशीनें लगना जल्द शुरू हो जाएंगी, कूड़े के दोनों पहाड़ों को हटाने के लिए टेंडर लग चुका है और कचरा अलग-अलग करने का काम नगर निगम एमआरएफ सेंटरों से करवा रहा है। फिर सवाल उठता है कि पार्षद स्टडी टूर से लौटकर सुझाव क्या देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें