फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने मोटर मार्केट और ओल्ड रोपड़ रोड़ में विशेष अभियान चलाकर किया अवैध कब्जे को साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम ने शनिवार को मोटर मार्केट और ओल्ड रोपड़ रोड़ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। उन्होंने कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते चालान काटकर सामान जब्त कर लिया। इसके साथ ही पॉकेट नंबर 9 में एक मंदिर की आड़ में पौने एकड़ जमीन पर हुए कब्जे को भी जेसीबी मशीन लगाकर हटा दिया गया है।
विज्ञापन

यह अभियान बिल्डिंग ब्रांच के एसडीओ बलराज छिकारा, अतिक्रमण हटाओ विंग के सब इंस्पेक्टर बिशनलाल ने चलाया। एसडीओ की टीम में सुपरवाइजर गुरदेव सिंह समेत अन्य 15 साथी शामिल रहे। एसडीओ बलराज छिकारा ने बताया कि पुलिस स्टेशन मनीमाजरा के सामने पॉकेट नंबर 9 की खाली जमीन पर कुछ लोगों ने मंदिर की आड़ में पौने एकड़ जमीन पर तारकंडा और बाड़ लगाकर कब्जा कर लिया है। इस कब्जे को टीम ने हटा दिया है। वहीं मोटर मार्केट के शोरूम के बरामदे पर भी दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया था। कब्जा करने वालों का चालान काटकर उनके सामान को जब्त कर लिया गया है।
लोगों का कहना है कि बस स्टैंड के सामने वाले शोरूम के बरामदे में एक हलवाई और कुछ मोबाइल व गद्दे का काम करने वाले दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया था। हालांकि शनिवार को अभियान चलने से पहले उनको इस बात की सूचना मिल गई थी। उन्होंने अभियान चलने के पहले ही बरामदे को खाली कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें