फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने तोड़े खतरनाक स्पीड ब्रेकर

Wed, 26 Feb 2014 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने आखिरकार सेक्टर-30 स्थित सीबीआई ऑफिस के सामने बने खतरनाक स्पीड ब्रेकर उखड़वा ही दिए।
विज्ञापन


ये स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए मुसीबत बने हुए थे। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय पार्षद सतिंदर सिंह कई बार इन्हें तुड़वाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह निगम ने इन्हें तुड़वाने का काम शुरू करवाया। सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (बीएंडआर) मुकेश आनंद ने कहा कि काफी समय से लोगों इन्हें तुड़वाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


करीब तीन माह पहले इन स्पीड ब्रेकर को बनवाया गया था। निगम की इंजीनियरिंग विंग को इसकी जानकारी भी नहीं थी।

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
लोगों की इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 23 जनवरी को खबर प्रकाशित कर इसे मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

उस समय निगम अफसरों ने इन स्पीड ब्रेकर को जल्दी ही उखड़वाने की बात कही थी। करीब एक माह बाद अब जाकर निगम अफसरों ने इन्हें तुड़वाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें